Aarti

श्री सरस्वती माता की आरती

॥ ऐं सरस्वत्यै नमः ॥

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ जय सरस्वती माता…

चन्द्रवदनी पद्मासिनी, द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥ जय सरस्वती माता…

बिनय चरणों में जो गावे, ज्ञान-भक्ति पावे।
मोह और अज्ञान हर, मनवांछित फल पावे॥ जय सरस्वती माता…

विद्या बुद्धि प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरती।
दुख-दारिद्र्य-नाशिनी, सुभ सुख-फल करती॥ जय सरस्वती माता…

धूप-दीप-फल मेवा, मां स्वीकार कीजै।
ज्ञानचक्षु दे मां, विनय यही कीजै॥ जय सरस्वती माता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *